क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने किया स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ
रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें नगर सहित आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में अपना इलाज कराने पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से विशेष कैंप आयोजित किया गया जिसमें सभी बीमारियों का निशुल्क इलाज एवं जांच शिविर आयोजित किया गया मुख्य अतिथि ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत मौजूद रहे जिन्होंने शिविर में पहुंचकर शिविर शुभारंभ किया एवं मरीजों का हालचाल जाना और डॉक्टरों को निर्देशित भी किया कि कोई भी मरीज वंचित न रह जाए अगर किसी भी व्यक्ति को बीमारी से संबंधित कोई भी मदद करनी पड़े तो मैं सहयोग के लिए तैयार हूं जिसको सुनकर बेगमगंज एवं आसपास से आए मरीजों ने विधायक का उद्बोधन सुन तालियों से गड़गड़ाहट से गूंज उठा । शिविर के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।



