मध्य प्रदेश

असमर्थ मतदाताओं के घर पहुंचे रजिस्ट्रीकरण अधिकारी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर के अंतर्गत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। सिलवानी विधानसभा क्षेत्र 143 से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के तहत एक बड़ी और सराहनीय खबर रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की ओर से सामने आई है। कि उन मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है, जिनकी वर्ष 2003 की जानकारी उपलब्ध न होने के कारण एसआईआर 2026 में मेपिंग नहीं हो सकी थी,
और जिन्हें नोटिस जारी कर सुनवाई का अवसर दिया गया था।
इसी क्रम में शहरी क्षेत्र में रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की एक संवेदनशील और मानवीय पहल देखने को मिली।
यहाँ दो ऐसी महिला मतदाताओं को चिन्हित किया गया जो लंबे समय से गंभीर बीमारी के कारण चलने-फिरने में असमर्थ हैं और बिस्तर पर आश्रित होने के कारण निर्धारित तिथि पर कार्यालय में उपस्थित नहीं हो सकीं थी।
पहली महिला मतदाता शकुंतला, पति रामरतन, उम्र 75 वर्ष, मतदान केंद्र क्रमांक 62 की निवासी हैं।
वहीं दूसरी महिला मतदाता लक्ष्मी, पति आशाराम, उम्र 74 वर्ष, मतदान केंद्र क्रमांक 57 से संबंधित हैं।
दोनों महिला मतदाता
लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त हैं और शारीरिक असमर्थता के करण रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय के समक्ष पहुँचने में असमर्थ थीं। ऐसे असहाय मतदाताओं के अधिकारों को सर्वोपरि रखते हुए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रभारी एसडीएम अंकित कुमार जैन (आईएएस) एवं रजिस्ट्रीकरण सहायक अधिकारी प्रमोद कुमार उइके स्वयं उनके निवास पर पहुँचे और मौके पर ही उनकी सुनवाई की अधिकारियों ने महिला मतदाताओं से सीधा संवाद करते हुए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए और नियमानुसार सत्यापन की पूरी प्रक्रिया पूर्ण की। निर्वाचन शाखा के रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की इस पहल से यह स्पष्ट संदेश गया है कि कोई भी पात्र मतदाता केवल बीमारी या शारीरिक असमर्थता के कारण अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहेगा। मतदाता सूची का यह विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को और अधिक मज़बूत, समावेशी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button