कृषिपर्यावरणमध्य प्रदेश

धूप खिलने से मिली राहत: शनिवार को आसमान पर छाए बादल फिर चलने लगीं ठंडी बयार कंपकँपाया कलेजा

एक-दो दिन में बारिश के आसार भी; दिन का पारा 25.6 डिग्री पर
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
पाकिस्तान से लेकर मप्र तक चार वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हैं। इस वजह से शनिवार को रायसेन शहर समेत जिले भर में आसमान पर बादल छाए हुए हैं। एक-दो दिन में यहां मावठे की बारिश भी हो सकती है। इन वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण सर्दी से अभी राहत मिली है। शनिवार को शहर में रात का तापमान 11.3 ,दिन 12 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। शनिवार को इसमें 2 डिग्री का और इजाफा होने की संभावना है, यानी रात का तापमान 13 डिग्री तक जा सकता है।
तापमान के पारे में एक डिग्री गिरावट…..
वहीं दिन का तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 3.1 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। इसी तरह 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक टर्फ लाइन भी बनी हुई है।
2.1 से बन रहा चक्रवात….
दक्षिणी पाकिस्तान और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर 2.1 किमी ऊंचाई पर एक चक्रवात बना हुआ है। शनिवार को मौजूद ऊपरी चक्रवात राजस्थान में अब मप्र के बीच तक आ गया है। इसका असर रायसेन सिटी के आसमान पर भी देखने को मिलेगा। यहां बादल छाएंगे और 14 किमी प्रति घंटा तक की गति से हवा चलेगी।

Related Articles

Back to top button