मध्य प्रदेश
नगर की बिटिया को आईटीआई में मिला प्रथम स्थान, दिव्या ने हासिल किए 600 में से 471अंक

तिवारी परिवार वार्ड नंबर 10 सिहोरा निवासी को बड़ी सफलता
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले के सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र वार्ड क्रमांक 10 मुखर्जी वार्ड मैना कुआं निवासी राजेश तिवारी की पुत्री दिव्या तिवारी को आई टी आई परीक्षा 2024,2025 शासकीय औद्योगिक परीक्षण संस्था सिहोरा से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से दिव्या ने 600 में से 471 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। दिव्या की इस सफलता से जहां परिवार में खुशी हैं वहीं नगर के लिये गर्व की बात है।



