मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का निर्वाचन, रेवाराम कुशवाहा अध्यक्ष बने
सिलवानी। शासकीय प्राथमिक शाला बेगवाँ कला सिलवानी में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ब्लाक इकाई सिलवानी का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिसमें रेवाराम कुशवाहा अध्यक्ष, लक्ष्मी नारायण साहू उपाध्यक्ष, मनीष सोनी सचिव, नीरज मिश्रा सहसचिव एवं घनश्याम साहू कोषाध्यक्ष चुने गए।चुनाव निर्वाचन दल रायसेन की देख रेख में सम्पन्न हुए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उम्मेदसिंह ठाकुर, जिला सचिव वी.पी.जोशी, जिला उपाध्यक्ष रघुवीर साहू, बीआरसीसी शैलेन्द्र यादव, बालक हा.से.स्कूल प्राचार्य आजाद राय, कन्या हा.से.प्राचार्य एन.पी.शिल्पी, निवर्तमान अध्यक्ष महाराणा प्रतापसिंह, सुरेश कुमार सेन, हरिसेवक साहू, नेतराम ठाकुर, महेश कुमार प्रजापति, तेजराम कुशवाहा, जसमन रघुवंशी, कुंजबिहारी रघुवंशी, एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।