मध्य प्रदेश

डॉ. डी सिंह का दुखद निधन, अंतिम यात्रा मे सेकडो लोग हुए शामिल

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । समाजसेवी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. देवी सिंह लोधी जिन्हें लोग डॉ. डी सिह मढिया वाले के नाम से जानते थे उनका रविवार की शाम करीब पांच बजे दुखद निधन हो गया वे करीब 78 वर्ष के थे तथा काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे जैसे ही उनकी मृत्यु का समाचार लोगो को मिला सभी शोक मे डूब गये दूसरे दिन सोमवार की सुबह करीब दस बजे उनकी अंतिम यात्रा मे सैकडों की संख्या मे लोगो ने नम आखो से सम्मिलित होकर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, पुराना बस स्टेण्ड करन्जुआ नदी तट स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम सस्कार किया गया। इस दौरान शोक सभा आयोजित की गई जिसमें डॉ. डी सिह का पुण्य स्मरण करते हुए उनके व्यक्तित्व कृर्तित्व पर प्रकाश डाला गया तथा दो मिनट का मौन धारण कर हुतात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। बता दे की डॉ. डी सिह ने लम्बे समय तक सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालय गौरझामर के अध्यक्ष पद पर रहकर उल्लेखनीय सेवा की है, वह करीब 78 वर्ष के थे तथा अपने पीछे भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड गये हैं, अंतिम यात्रा मे विनीत पटैरिया जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, राजकुमार सिंह बरकोटी पूर्व जिला
पंचायत उपाध्यक्ष सहित सैकडो की तादाद मे नागरिक, शुभचिंतक परिजन पुरजन व आत्मीय जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button