कृषि
साईंखेड़ा कृषि उपज मंडी में अनाज खरीदी हुई प्रारंभ

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । सोमवार 24 जून को 40 वर्षों से इंतजार कर रहे किसानों की आस पूरी हुई, किसान संघ के जनप्रतिनिधियों एवं नगर के पत्रकार बंधु व्यापारियों के सहयोग से मंडी का भगवान बलराम की पूजा के साथ शुभारंभ हुआ जहां एक और कुछ किसान खुश नजर आए तो कुछ किसान मायूस नजर आए कुछ किसानों का कहना है कि मंडी में अनाज बाजार मार्केट एवं अन्य मंडियों से कम दाम में ले रहे हैं तो कुछ व्यापारियों ने कहा कि जैसा माल रहेगा उसी रेट से माल खरीदा जाएगा बाहर से आए कई किसानों को अपना अनाज के भाव उचित नहीं मिलने के कारण वापस माल ले जाना पड़ा। वही मंडी सचिव का कहना है आज शुरुआत है इसी कारण कुछ व्यवस्थाएं सही नहीं रही आने वाले दिनों में अच्छी व्यवस्थाओं के साथ मंडी चालू रहेगी वहीं सभी किसान भाई एवं व्यापारी बंधु सामंजस्य बनाकर सहयोग करें।



