देश विदेशधार्मिकमध्य प्रदेश
साध्वी उमाश्री भी कूदी मैदान में, शिवजी के मंदिर का मामला गर्माया
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन के शिवजी के मंदिर का ताला खुलबाने के ज्वलन्त मुद्दे को हवा देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी उमाभारती भी मैदान में कूद पड़ी है।राजनीति के गलियारों में चर्चा जग जाहिर है कि मप्र में शराब बंदी नर्मदा नदी घाटों पर नई शराब दुकानों को बंद कराने के मुद्दे पर अड़ी थी।अब रायसेन किले के शिव मंदिर के ताले खुलवाने के लिए 11 अप्रैल को रायसेन आगमन की खबर है। यह जानकारी उमाभारती के एक कट्टर समर्थक ने फेस बुक के जरिए पुष्टि की है।



