मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने एसडीएम, तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण करके राजस्व संबन्धी प्रकरणों के निराकरण से संबंधित जानकारी लेने के साथ निराकृत प्रकरणों की समीक्षा के बाद लंबित प्रकरणों का सीघ्र निपटान करने के निर्देश दिए एवं किसानों के कार्यो से सम्बंधित जानकारी हासिल की । दोनों कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान सभी शाखाओं से जानकारी हासिल की ओर दोनों अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर मार्गदर्शन भी दिया।
कार्य के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने एसडीएम सौरभ मिश्रा एवं तहसीलदार प्रमोद उइके को निर्देश दिए कि काम में तेजी लाए ताकि आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण करके आईएसओ प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए जीजान से जुट जाएग। हमें हर हाल में सफल होना है।

Related Articles

Back to top button