धार्मिक
अनंत चतुर्दशी पर शोभा यात्रा निकाल जैन समाज ने दशलक्षण महापर्व का हुआ समापन
रिपोर्टर : रवि राय
जमुनिया । सिलवानी तहसील के जमुनिया में जैन समाज के दशलक्षण महापर्व का गुरुवार को अनंत चतुर्दशी के साथ समापन हो गया। समापन पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने परंपरागत परिधानों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली। श्री पारस नाथ दिगंबर जैन मंदिर से शोभायात्रा निकल कर ग्राम में भ्रमण कर वापिस मंदिर जी शोभा यात्रा का समापन हुआ। भगवान महावीर की शोभा यात्रा ने लिए गांव भर का भ्रमण किया। बैंड बाजे के साथ नगर भ्रमण के दौरान महिला पुरूष बच्चे आदि शामिल हुए। इससे पूर्व दशलक्षण पर्व के दस दिन दस धर्मो के व्रत का पालन किया गया।



