मध्य प्रदेशराजनीति

लंबे समय से संघ से जुड़े धर्मेंद्र सिंह लोधी को दूसरी बार में जिम्‍मेदारी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा। जिले की जबेरा विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार लगातार निर्वाचित विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी को डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल में स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया गया है। 45 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह लोधी का जन्म जबेरा तहसील के ग्राम नोहटा में शिक्षक भावसिंह लोधी के घर पर हुआ था।
प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा नोहटा में ही हुई
धर्मेंद्र सिंह लोधी की प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा नोहटा में ही हुई। उसके उपरांत उनके द्वारा बीएससी गणित की शिक्षा एवं एम ए हिंदी की शिक्षा शासकीय पी जी महाविद्यालय दमोह से ग्रहण की। वहीं उनके द्वारा पीजीडीसीए की शिक्षा टाइम्स कॉलेज व बी एड की शिक्षा ओजस्वी कालेज दमोह से ग्रहण की थी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीति शुरू
धर्मेंद्र सिंह लोधी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीति शुरू किया था। संघ से जुड़े हुए वर्ष 2018 में पहली बार जबेरा विधानसभा से टिकट प्रदान किया गया था। वह उसे चुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबले में विजय हुए थे।
त्रिकोणी मुकाबले में उन्होंने जीत हासिल की
पार्टी ने उन पर एक बार फिर विश्वास करते हुए उन्हें 2023 में भी अपना प्रत्याशी बनाया और इस बार भी त्रिकोणी मुकाबले में उन्होंने जीत हासिल की। उनके क्षेत्र में सक्रियता और संघ के जुड़े होने के फल स्वरूप उन्हें डॉ मोहन यादव मंत्रिमंडल में स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button