मध्य प्रदेश
बड़ापुल बम विस्फोट में एक और इलाज रत महिला की मौत, संचालक सहित अब तक 7 की मौत
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । विगत माह दमोह शहर के बड़ापुल के पास फटाका फैक्ट्री में विस्फोट होने से जबलपुर में इलाज रत एक और महिला की इलाज के दौरान मौत हो जाने की बात सामने आई है, प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशांत चक्रवती मृतिका के पुत्र ने बताया कि 22 दिसंबर 2023 की रात प्रेमलता पति स्वर्गीय दिलीप चक्रवती उम्र 45 वर्ष गड़रयाऊ हरसिद्धि माता मंदिर निवासी की जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. 23 दिसंबर को पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद अंतिम संस्कार हुआ था, मृतिका के पुत्र प्रशांत चक्रवती का कहना है कि बहरहाल प्रशासन द्वारा कोई भी सहायता नहीं की गई है. बम विस्फोट मामले में संचालक सहित 7 व्यक्तियों की अब तक मौत हो गई है।



