मध्य प्रदेश

साहू समाज की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, इंदौर परिचय सम्मेलन को सफल बनाने पर हुआ विचार-विमर्श

मां कर्मा देवी पार्क के उत्थान और समाजिक कुरीतियों पर भी हुई चर्चा
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के पलकमती स्थित मां कर्मा देवी मंदिर के पीछे मां कर्मा पलकमती सामाजिक उत्थान समिति के कार्यालय में साहू समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में तैलिक साहू राठौर महासभा मध्य प्रदेश द्वारा इंदौर में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय तैलिक युवक- युवती परिचय सम्मेलन को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में अधिक से अधिक युवक-युवतियों के बायोडाटा परिचय पत्रिका में प्रकाशित करवाने का आह्वान किया गया। साथ ही मां कर्मा पलकमती सामाजिक उत्थान समिति द्वारा मां कर्मा देवी पार्क के विकास एवं मंदिर के सामने खुले नाले की समस्या पर विचार किया गया। समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने पर भी चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत मां कर्मा देवी की पूजा अर्चना के साथ भोलेनाथ साहू एवं नगर अध्यक्ष अरविंद साहू द्वारा की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडी साहू ने की।
इस अवसर पर कमलसिंह साहू एवं पार्षद महेश साहू ने इंदौर सम्मेलन को लेकर अपने विचार रखे, जिसे उपस्थित सभी स्वजातीयजनों का समर्थन प्राप्त हुआ। वहीं तेलघानी बोर्ड मध्य प्रदेश में सदस्य नियुक्त करने हेतु कमल साहू के नाम का प्रस्ताव रखा गया। इस पर उपस्थित सदस्यों ने हस्ताक्षर कर प्रस्ताव तैयार किया और दूरभाष पर तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष रवीकरण साहू से चर्चा कर सहमति जताई।
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट भावना साहू ने भी फोन के माध्यम से सम्मेलन को सफल बनाने का आग्रह किया और समाजजनों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रामगोपाल साहू, शोभाराम नगरिया, जिला अध्यक्ष हरि साहू, शिक्षक गिरधारीलाल साहू, तहसील अध्यक्ष भगवानदास साहू, उपाध्यक्ष दुर्गेश साहू, धर्मेश साहू, राधे साहू, संजय साहू, कपिल साहू, पल्लू साहू, अजय साहू, बल्ली साहू, राजकुमार साहू, मनीष साहू, ओंकार साहू, मुकेश साहू (मंडी), मुकेश साहू (अनुश्री), मनोज साहू, देवेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button