पूरनयाऊ में हुए अंधे हत्याकांड का जबेरा पुलिस ने किया खुलासा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा, दमोह। जबेरा थाना अंतर्गत ग्राम पूरनयाऊ कुछ दिन पूर्व एक अंधा हत्याकांड हुआ था. एक किसान का शव खेत की झोपड़ी में पड़ा हुआ मिला था. जिसकी जांच जबेरा पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी। यह हत्याकांड पुलिस के लिए चुनौती पूर्ण था. पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन में एसडीओपी देवीसिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान द्वारा टीम गठित की गई थी। लगातार साइबर सेल व पुलिस टीम की मदद से घटित अंधे हत्याकांड की बारीकी से जांच कर संदिग्ध को दस्तयाव कर घटना के संबंध में गहन पूछताछ की गई. यह हत्याकांड थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान को बहुत चुनौती पूर्ण था. जिसमें कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रवि उर्फ चुन्नू रैकवार निवासी देवतरा पूरनयाऊ को दस्तयाव कर गहन पूछताछ की गई. आरोपी ने बताया कि 14 नवंबर की शाम 5 बजे बेनी कड़ेरे से खेत में सिंचाई के लिए पानी चलाने पर विवाद वातावरण हुआ था। रात 10:30 बजे आरोपी अपने खेत जा रहा था तभी बेनी कड़ेरे द्वारा टपरिया के पास आरोपी के साथ अनावश्यक गाली गलौज की गई। जिस पर रवि उर्फ चुन्नू रैकवार ने गुस्सा में अपने हाथ में लिए लोहे के हाशिया से बेनी कड़ेरे की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त हाशिया तालाब के किनारे छुपा देना स्वीकार किया। आरोपी रवि उर्फ चुन्नू रैकवार को विधिवत गिरफ्तार कर 6 दिसंबर को माननीय न्यायालय में पेश किया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गणेश दुबे, प्रधान आरक्षक देवेंद्र रैकवार, सतीश नामदेव, आरक्षक विवेक कटारे, वीरेंद्र वाडेकर व साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



