मध्य प्रदेशराजनीति

सक्रिय संगठन देख भाव विभोर हुए पटवारी : संघर्ष में साथ मांगा

अल्प प्रवास पर भव्य स्वागत पर गदगद हुए पटवारी
पंचायत एवं नगर निगम वार्डों में नए अध्यक्ष की घोषणा जल्द : रणवीर
राष्ट्रीय सचिव ने जिला समन्वय समिति एवं ब्लॉक अध्यक्षों की मुलाकात

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्य प्रदेश के प्रभारी रनविजय सिंह कटनी पहुंच कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की ।
उन्होंने बताया कि आगामी माह में कांग्रेस का विस्तार हो रहा है जिसमें कटनी जिले की समस्त ग्राम पंचायत में नया कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा एवं कटनी के नगर निगम के सभी 45 वार्डों में कांग्रेस के नए अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी ।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के कटनी आगमन एवं राष्ट्रीय सचिव के आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण बना है जहां सैकड़ो की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत विलायत कला, बड़वारा, जुहला लामतरा ब्रिज मझगवा फाटक, अन्य स्थान पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जोरदार स्वागत किया जिससे नई ऊर्जा का संचार हुआ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अपने अल्प प्रवास पर सक्रिय संगठन को देख खुश हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर गदगद हुए एवं संघर्ष में सभी का साथ मांगा सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अर्पित किया।
दो दिवसी कांग्रेस की कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान, जिला प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी, कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पूर्व विधायक बसंत सिंह, प्रदेश सचिव नीरज सिंह बघेल, पूर्व प्रदेश महामंत्री राकेश जैन, जिला सेवा दल अध्यक्ष पंकज गौतम, पूर्व प्रदेश सचिव विवेक गोल्डन पांडे, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम जफर, कार्यवाहक अध्यक्ष महेंद्र जैन, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद पटेल, कमल पांडे, विकास निगम, रविंद्र सिंह छोटू, शिक्षा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता एडवोकेट संदीप जयसवाल, जिला सचिव रॉबिन पीटर, सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता, पार्षद मौसूफ अहमद, उपाध्यक्ष वसंत द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष गुड्डू द्विवेदी, लॉक अध्यक्ष ईश्वर बहरानी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ आफताब भाईजान, पिछड़ा वर्ग प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सोनी, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अदिता वर्मा, कविता पाठक, मुमताज बानो, उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला, इंटक कांग्रेस अध्यक्ष बृजमोहन तिवारी, कल्लू दास बैरागी, कमलेश यादव, संतोष यादव, आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय गोटिया, अजय खटीक, शशांक गुप्ता, जिला महामंत्री सिकंदर भाई, रामचंद्र मूलवानी, अजय जैसवानी, अशोक भालनी, शंकर साधवानी, अभय खरे, सुमन रजक, जिला प्रवक्ता ब्रजराज सिंह परमार, तुकाराम विश्वकर्मा, सोनू पांडे, नानू प्यासी, मुकेश यादव बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button