कलेक्टर ने एसडीएम और तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण
सिलवानी । शुक्रवार को कलेक्टर अरूण विश्वकर्मा ने सिलवानी में एसडीएम और तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व न्यायालयों में दर्ज प्रकरणों, नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, सीमांकन और नए राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। आधार को आरओआर से लिंक करने, पीएम किसान ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्री की भी जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों का समय पर निराकरण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पुराने और लंबित प्रकरणों की फाइलें मंगवाकर अवलोकन किया। निर्णीत प्रकरणों की गुणवत्ता भी जांची। उन्होंने कहा कि कोई भी राजस्व प्रकरण अनावश्यक रूप से खारिज न किया जाए। कलेक्टर ने राजस्व न्यायालयों, रिकॉर्ड रूम और अन्य कक्षों में जाकर दस्तावेजों और पंजियों की भी जांच की। इस अवसर पर एसडीएम पीसी शाक्य, तहसीलदार भारत सिंह मांडले, नायब तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



