धार्मिक

जल विहार को निकले लड्डू गोपाल, श्रद्धालुओं ने जगह जगह पूजा अर्चना

सिलवानी। मंगलवार को नगर के श्रीराम जानकी मंदिर जमुनियापुरा एव श्री जानकी रमण साकेतधाम काठिया मन्दिर से हिन्दू धर्म संस्कृति के अंतर्गत मनाए जाने वाले विविध पर्व-उत्सवों में जनभागीदारी के दृष्टिकोण से हिन्दू उत्सव समिति के बैनर तले भव्य डोल ग्यारस चल समारोह में देव स्थानों से देव-प्रतिमाओं को कलात्मक और सुसज्जित विमानों में विराजित कर नगर भ्रमण कराया गया। डोल ग्यारस का चल समारोह नगर के बडी मस्जिद, होली चौक, बुधवारा बाजार, आजाद मार्केट, गांधी चौक से होते हुए अनगढ हनुमान मंदिर बजरंग चौराहा पहुंचा।
श्रद्धालुओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा, आरती, पंचमेवा, श्रीफल, फल प्रसाद चढ़ाया गया। बड़ी संख्या में जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

Related Articles

Back to top button