धार्मिक

मां कंकाली सिद्धपीठ धाम सरौली, दिव्य दरबार में अर्जी लगाने से बनते सारे बिगड़े कार्य

लीला देख मईया की आश्चर्य हुऐ भक्त, पूर्णिमा, अमावस्या को भक्ति एवं शक्ति का लगता है दरबार
ब्यूरो प्रमुख : मनीष श्रीवास1
जबलपुर। ग्रामीण सिहोरा ब्लॉक अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सरौली में स्थित सिद्धपीठ माता कालिका धाम में दिव्य दरबार के साथ अर्जी लगाने से बनते बिगड़े कार्य ऐसा है मां कंकाली मईया का दरबार।
प्रत्येक पूर्णिमा एवं अमावस्या को लगने वाले दिव्य दरबार में दूर दूर से भक्त अपनी अर्जी मनोकामना को लेकर आते हैं और मां के आंचल में आकर सब कुछ पाते हैं। 11 जून 2025 बुधवार पूर्णिमा को रात्रि में मां आदिशक्ति के भरे दरबार में मां कंकाली मईया ने ऐसा चमत्कार दिखाया कि सब आश्चर्य रह गए। माता के दरबार में जो भी भक्त अपनी अर्जी एक काले रंग के कपड़े में नारियल, नींबू, जायफल अन्य साम्रगी रख कर अपनी अर्जी लगाता है। वह मईया के दरबार से खाली नहीं जाता हैं। आज के दरबार में मईया ने कुछ अदभुत चमत्कार दिखाया कि सभी भक्त आश्चर्य रह गए।
कालिका धाम सिद्ध पीठ बिजली ऑफिस के सामने ग्राम सिरौली मझगवा।
बुधव्य को विधिविधान से इस आयोजन की जानकारी मुख्य संचालन कर रहे बीएल केवट ने बताया कि मां माता कालिका धाम सरौली जो भी भक्त अपनी अर्जी लगाता है मां कालिका उसकी मनोकामना पूर्ण करती हैं। कृपा बनी मां की अर्जी हुई स्वीकार – तीन नाम की अर्जी में 5 5 तोले के निकले सोने के कंगन। माता की अपार कृपा – 1 जितेन्द्र श्रीवास्तव ग्राम सरौली 2 रामनाथ पटेल ग्राम सिंहुली 3 संजू पटेल ग्राम बुढरा । माताएं, पुरुषों ने हाथों में लेकर देखा और पहचाना।
मुख्य मठाधीश पण्डित रुद्रात शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, हस्तरेखा विशेषयज्ञ, सामुद्रदिक शास्त्रज्ञ, आध्यात्मिक गुरु के सानिध्य में की जाती हैं। मां कालिका एवं मां महाकाली की अदभुत दर्शन देवी उपासना से ही भक्तों का उधार हो जाता हैं। देर रात्रि तक चलता रह दिव्य दरबार साथ ही प्रसाद वितरण का कार्य।
इस आयोजन में प्रधान पुजारी पण्डित उमेश पाठक, मुख्य संचालन बीएल केवट, प्रदीप उर्फ गुड्डू दुबे, जितेन्द्र उर्फ जित्तू श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास पत्रकार के द्वारा सभी धर्म, भक्तगणों से विशेष धर्म लाभ पाने हेतु आग्रह किया गया हैं।

  1. ↩︎

Related Articles

Back to top button