दावेदारों के समर्थकों ने की बदतमीजी, पर्यवेक्षक नाराज
सिलवानी । नगर में 10 अगस्त को आयोजित हुई ब्लाक, सेक्टर मंडलम और ब्लॉक प्रभारी के प्रशिक्षण पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी को उस समय दावेदारों के समर्थकों की बदतमीजी नागवार गुजरी जब उन्होंने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे न लगाते हुए अपने समर्थक को सिलवानी विधानसभा से टिकट दिए जाने को लेकर हुल्लड़ बाजी की।
बता दें कि वर्तमान में सिलवानी विधानसभा से कांग्रेस के चार दावेदारों के द्वारा दावेदारी की जा रही है। लेकिन आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक के समर्थकों के द्वारा पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा के समक्ष नारेबाजी की गई।
जिससे वह नाराज होकर बैठक छोड़ निकल गए। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मसानी के द्वारा भी समझाइश देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाइए न कि समर्थक के । ऐसी स्थिति में बीच कार्यक्रम से पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा वापस जाना मुनासिब समझा। वहीं नारेबाजी होते हुए दूसरे दावेदारों के समर्थकों के द्वारा भी जमकर नारेबाजी की गई। वही जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने बताया बैठक में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। न ही किसी को कोई नाराजगी है। वहीं पर्यवेक्षक कुलदीप इंदौरा ने बताया की प्रशिक्षण कार्यक्रम जहां था कार्यकर्ता अनावश्यक नारेबाजी कर रहे थे, इसलिए प्रशिक्षण के बाद सर्किट हाउस चला गया था जहां दावेदारों से मुलाकात की थी।



