मध्य प्रदेश
बक्सरी के पास भीषण सड़क हादसे में चार लोगों में एक की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सरी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने- सामने भिड़ंत में कटनी ओर से नीमखेड़ा आ रहे बाइक सवार चालक सहित दो लोग में राकेश पिता प्रहलाद मेहरा उम्र करीब 25 वर्ष निवासी नीमखेड़ा थाना हिंडोरिया को गंभीर हालत में इलाज के लिए 108 की मदद से दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर ड्यूटी रत डॉक्टर दिव्यांशु अवस्थी ने घायल का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया, जहां जबलपुर में मेट्रो अस्पताल में घायल का इलाज जारी है. बताया गया कि मौका स्थल पर हंड्रेड डायल कुम्हारी पुलिसकर्मी प्रीतम सिंह और पायलट नरेंद्र पहुंचे थे।



