कृषिमध्य प्रदेश

खेत में काम कर रहे युवक की करंट से मौत गांव में छाया मातम

धान की गड़ईयां मचाते समय हुआ हादसा, परिजन बोले सरकार आर्थिक मदद करे
सिलवानी । कस्बा बम्होरी के ग्राम समनापुर बरक्षेका में शनिवार को खेत में काम कर रहे एक युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नीरज कुशवाहा पिता शंकर कुशवाहा उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। यह हादसा उस समय हुआ जब वह खेत में धान की गड़ईयां मचा रहा था। इसी दौरान बिजली के करंट की चपेट में आ गया परिजनों ने नीरज को तत्काल गंभीर अवस्था में सिलवानी सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है जबकि ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
थाना बम्होरी प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि नीरज कुशवाहा अपने खेत में धान की गड़ईयां मचाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान लाइन से करंट लगने से उसकी मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिलवानी सिविल अस्पताल लाया गया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button