शहडोल सांसद ने विकास कार्यों के लिए लिखा पत्र
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आदिवासी बाहुल्य ढीमरखेडा विकासखंड में करीब एक दर्जन विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए शहडोल सांसद श्रीमति हिमाद्री सिंह ने जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवडा को पत्र प्रेषित किया है। जिसमें उन्होंने जिला खनिज मद से इन विकास कार्यों के स्वीकृति का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव में ढीमरखेडा ब्लाक के ग्राम उमरियापान एवं दशरमन में खेल प्रोत्साहन हेतु स्टेडियम निर्माण , उमरियापान अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन, सांसद ग्राम करौंदी में वैदिक कालेज से केंद्र बिंदु मार्ग निर्माण, कटरिया में शासकीय उमा विधालय के अतिरिक्त कक्ष निर्माण , पडरिया मोड से भरभरा आश्रम रोड निर्माण, भमका से रोझन मार्ग में रपटा कम स्टापडेम, झिन्नापिपरिया से कटरा मार्ग में रपटा कम स्टापडेम एवं कुदवारी में खेल मैदान निर्माण शामिल हैं। प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने बताया उक्त विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। बताया जाता है लंबे समय से ढीमरखेडा विकासखंड के ग्रामीणों द्वारा उक्त विकास कार्यों की मांग की जा रही है। जिनकी ग्रामीणों को स्वीकृति का इंतजार है।



