मध्य प्रदेश
शकील अहमद पुनः बने मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । गत रात्रि शाही मस्जिद के मैदान में मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए एक बैठक अमल में आई जिसमें सर्वसम्मति से शकील अहमद को एक बार फिर मुस्लिम त्योहार कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है ।
आपको बता दें कि शकील अहमद पहले भी मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष पद पर दो बार चुने जा चुके हैं तीसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर अनेकों लोगों ने मुबारकबाद दी है।



