मध्य प्रदेश

तेज रफ्तार डंपर का कहर, दो बाइकों को रौंदा 3 गंभीर घायल, सागर रेफर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । खबर रायसेन जिले के सुल्तानगंज से है जहां सागर सिलवानी स्टेट हाईवे 15 पर रेस्ट हाउस की समीप तेज रफ्तार डंपर ने दो बाईकों को टक्कर मार दी. जिसमें दो महिला एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को राहगीर और पुलिस की मदद से सुल्तानगंज में प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया. डंपर चालक घटना को अंजाम देकर डंपर लेकर मौके से फरार हो गया।
आपको बता दें की सागर से बोरास और संसारखेड़ा रेत खदानों से रेत का परिवहन करने वाले डंपरों का रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं. बोरास से सागर के बीच यह डंपर आय दिन दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और निर्दोष राहगीर इन बेकाबू डंपरों की चपेट में आकर अपनी जान गवा रहे हैं. वहीं प्रशासन इन तेज रफ्तार डंपरों की रफ्तार रोकने में नाकाम दिखाई दे रहा है.
ऐसा ही एक मामला शनिवार की शाम 4 बजे सुल्तानगंज से सिलवानी हाईवे पर रेस्ट हाउस के पास देखने को मिला. जब रेत का परिवहन करने जा रहे एक डंपर को दूसरे डंपर ने अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार में ओवरटेक करते समय सामने से आ रही. दो बाईकों को जोरदार टक्कर मार दी.बाइक चालक सुनील यादव और उसे पर बैठी महिला सुनीता यादव करीब 20 फीट दूर जाकर रेस्ट हाउस की दीवार से टकरा गए जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं दूसरी बाइक टक्कर लगने के बाद उस पर बैठी महिला लक्ष्मी यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गई । वहीं बाइक चालक को मामूली चोटे आई हैं. सभी घायल जिला सागर थाना केसली के गांव नारायणपुर के बताए जा रहे हैं। पुलिस डंपर की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button