धूमधाम से निकाली शिव पार्वती की बारात

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुबह से शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी शिव भक्त भगवान भोलेनाथ का अभिषेक दूध, दही, बेल पत्र, धतूरा, बेर आदि से पूजन अर्चना कर हर हर महादेव, ऊँ नमः शिवाय, श्री शिवाय नमस्तुभ्यंम की गूँज से पूरा शिव मंदिर परिसर शिवमय हो गयाl प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अनुराग रामायण मंडल उमरियापान के तत्वावधान में महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव पार्वती की बारात नई बस्ती, बावली हनुमान मंदिर, न्यू बस स्टैंड, झंडा चौंक, बड़ी माई मंदिर, अंधेलीबाग तिराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गईl श्रध्दालु बैंड बाजों की धुन पर नाचते हुए हर हर महादेव के जयकारे के गूंज से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। देखन काय ने चली रे, दुल्हा शिवशंकर की बरात आ गई। हर हर महादेव, ऊँ नमः शिवाय के गुंज से पूरा वातावरण शिवमय हो गयाl अनुराग रामायण मंडल के अध्यक्ष नंदकिशोर गर्ग, घनश्याम चौरसिया, प्रदीप ताम्रकार, हरभजन परोहा, अजय पाठक, मनीष पौराणिक, अनिल नामदेव, नंदू नामदेव, मानसिंह ठाकुर, गोवर्धन सेन, अवधेश कटारिया, संदीप सोनी, इंदू नामदेव, मोहन चौरसिया, प्रमोद ताम्रकार, पदाड़ी चौरसिया, अन्नू नामदेव, राजू सेन, राहुल सेन, राजेश नामदेव, मुन्ना चौरसिया, बब्लू सेन, मुन्ना गुप्ता, शैलेश बाजपेयी, शेलेन्द्र बाजपेयी, क्लोज चौरसिया, आशीष चौरसिया, जगमोहन चौरसिया आदि सदस्यों की उपस्थिति रहीं l



