मध्य प्रदेश
10 वीं में शिवानी पटेल ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विधालय का नाम रोशन किया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा 10 वीं एवं 12 वीं का परिणाम मंगलवार को घोषित किया। जिसमें सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरियापान में अध्ययनरत छात्र शिवानी पटेल ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 95% अंक प्राप्त कर विद्यालय व अपने माता पिता का नाम गौरवान्वित किया ।
शिवानी पटेल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने ज्ञान और कौशल को बेहतर बनाया है.
यह उपलब्धि न केवल छात्र शिवानी पटेल के लिए बल्कि सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के लिए भी एक खुशी की बात है। शिवानी पटेल की सफलता पर उनके पिता पारस पटेल, माता दुर्गा पटेल सहित विधालय का समस्त स्टाफ एवं उनके शुभचिन्तको ने बधाई प्रेषित की।



