मध्य प्रदेश

प्रदेश की मैरिट सूची में उमरियापान की बेटी भूमिका कटारिया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । एमपी बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 वीं में उमरियापान की बेटी भूमिका कटारिया ने प्रदेश की मैरिट सूची में दसवां स्थान अर्जित कर जिले एवं क्षेत्र को गौरवांवित किया है । छात्रा ने परीक्षा में 500 में से 491 अंक हासिल किए है। सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विधालय उमरियापान में अध्ययनरत छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय माता रजनी कटारिया, पिता संतोष कटारिया एवं विधालय के सभी आचार्यों को दिया है । भूमिका ने बताया कि बैंकिंग क्षेत्र में भविष्य बनाने का सपना है।

Related Articles

Back to top button