मध्य प्रदेश जोड़ो अभियान के तहत आम आदमी पार्टी का कार्यक्रम सम्पन्न
ग्राम पंचायत समनापुर मढ़ई मेला में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता
सिलवानी। तहसील के ग्राम समनापुर में आम आदमी पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश जोड़ो अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत समनापुर में आयोजित मढ़ई मेले में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पार्टी की रीति-नीति, दिल्ली मॉडल एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। पार्टी के विकासमूलक कार्यों और पारदर्शी राजनीति से प्रभावित होकर अनेक लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा आगामी चुनावों में पार्टी को पूर्ण समर्थन एवं विजय का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य एस. पी. सिंह रहे। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष ओमदेव पटेल, पूर्व उपाध्यक्ष शिवराज राजपूत, महेश अहिरवार, आशु राजपूत, दीपेश पटेल, शिवराज सिंह ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उपस्थित नेताओं ने कहा कि अब प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति से ऊब चुकी है और एक नई किस्म की ईमानदार राजनीति चाहती है। आम आदमी पार्टी इसी नई राजनीति की दिशा में जनता के बीच कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने और जनता के मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।



