ज्योतिष

आज का पंचांग बुधवार, 09 नवम्बर 2022

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
जय श्री हरि
🧾 आज का पंचांग 🧾
बुधवार 09 नवम्बर 2022

ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात ।।
☄️ दिन (वार) – बुधवार के दिन तेल का मर्दन करने से अर्थात तेल लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है धन लाभ मिलता है।बुधवार का दिन विघ्नहर्ता गणेश का दिन हैं। बुधवार के दिन गणेश जी के परिवार के सदस्यों का नाम लेने से जीवन में शुभता आती है
बुधवार के दिन गणेश जी को रोली का तिलक लगाकर, दूर्वा अर्पित करके लड्डुओं का भोग लगाकर उनकी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
बुधवार को सभी ग्रहो के राजकुमार बुध देव की आराधना करने से ज्ञान मिलता है, वाकपटुता में प्रवीणता आती है, धन लाभ होता है
🔮 शुभ विक्रम संवत्-2079, शक संवत्-1944, हिजरी सन्-1443, ईस्वी सन्-2022
🌐 संवत्सर नाम-राक्षस
✡️ शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत 5123
☣️ अयन- दक्षिणायन
🌦️ ऋतु – सौर हेमन्त ऋतु
🌤️ मास – मार्गशीर्ष मास प्रारंभ
🌔 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथिः- प्रतिपदा तिथि 17:18:36 तक तदोपरान्त द्वितीया तिथि
🖍️ तिथि स्वामीः- प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं तथा द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्मा देव जी हैं।
💫 नक्षत्रः- कृतिका 07:17:28 तक तदोपरान्त रोहिणी नक्षत्र
🪐 नक्षत्र स्वामीः- कृतिका तिथि के स्वामी सूर्य देव हैं तथा रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्र जी हैं।
🔊 योगः- वरियन योग 21:18:34 तक तदोपरान्त परिघा
प्रथम करण : कौलव – 05:16 पी एम तक
द्वितीय करण : तैतिल – 05:51 ए एम, नवम्बर 10 तक गर
🔥 गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 10:43:00A.M से 12:04:00P.M बजे तक
⚜️ दिशाशूलः- बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है यदि आवश्यक हो तो घर से धनियां या तेल खाकर निकलें।
🤖 राहुकालः- आज का राहुकाल 12:04:00 P.M से 01:26:00P.M तक राहू काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया हैं।,
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 06:32:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 05:28:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:54 ए एम से 05:46 ए एम
🌆 प्रातः सन्ध्या : 05:20 ए एम से 06:39 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : कोई नहीं
✡️ विजय मुहूर्त : 01:53 पी एम से 02:37 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 05:20 पी एम से 05:44 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 05:31 पी एम से 06:50 पी एम
💧 अमृत काल : 12:36 ए एम, नवम्बर 10 से 02:18 ए एम, नवम्बर 10
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:39 पी एम से 12:31 ए एम, नवम्बर 10
सर्वार्थ सिद्धि योग : पूरे दिन
☀️ वरीयान योग – आज रात 9 बजकर 18 मिनट तक
☄️ कृत्तिका नक्षत्र – देर रात 3 बजकर 9 मिनट तक
🚓 यात्रा शकुन-हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
👉🏼 आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
🤷🏻‍♀️ आज का उपाय-किसी बटुक को शहद भेंट करें।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – मार्गशीर्ष मासारम्भ, ग्रहण करिदिवस, जूनागढ़ मुक्त दिवस, उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, महान संत नामदेव का जन्म, राष्ट्रपति के. आर. नारायणन स्मृति दिवस, राष्ट्रीय क़ानूनी सेवा दिवस, विश्व उर्दू दिवस, कार्तिक व्रत पारण
✍🏽 विशेष – प्रतिपदा तिथि को कद्दू एवं कूष्माण्ड का दान एवं भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। प्रतिपदा तिथि वृद्धि देनेवाली तिथि मानी जाती है। साथ ही प्रतिपदा तिथि सिद्धिप्रद तिथि भी मानी जाती है। इस प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देवता हैं। यह प्रतिपदा तिथि नन्दा नाम से विख्यात मानी जाती है।
🗽
_Vastu tips 🛕
वरुण देव का आशीर्वाद पाने के लिए उत्तर दिशा की ओर रखें पानी का घड़ा आज वास्तु शास्त्र में जानिए पानी के घड़े को रखने की सही दिशा के बारे में आचार्य श्री गोपी राम से। मिट्टी के घड़े या पानी से भरे घड़े को रखने के लिए उत्तर दिशा सबसे उत्तम मानी गई है। इससे आपको उत्तर दिशा से संबंधित शुभ फल प्राप्त होंगे। वरुण देव की कृपा आप पर बनी रहती है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आपको किसी भी प्रकार का भय नहीं होता यानि आप किसी चीज से नहीं डरते। परिवार में सबसे अधिक लाभ परिवार के मध्यम पुत्र को मिलता है।
सेहत की बात करें तो पानी से जुड़ी चीजें उत्तर दिशा में रखने से हमारे कानों को सबसे ज्यादा फायदा होता है। जिससे हमारी सुनने की क्षमता मजबूत होती है।
🔰 जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
गठिया के कारण बढ़ रही विकलांगता दर
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में हर साल इस बीमारी के 1 करोड़ से ज्यादा केस सामने आते हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, यह 22 से 29 प्रतिशत की दर के साथ देश में सबसे अधिक बार होने वाली बीमारी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, गठिया भारत में तेजी से विकलांगता का चौथा सबसे आम कारण बनता जा रहा है। ऑस्टियोआर्थराइटिस में जोड़ों के बीच गैप बनाने वाली उपास्थियाँ घिस जाती हैं। हड्डियां आपस में रगड़ खाने लगती हैं। नसें खुल जाती हैं जिसके कारण काफी दर्द रहता है। इसके बाद सर्जरी ही एकमात्र उपाय रह जाता है। ऑस्टियोआर्थराइटिस के एक डिजनरेटिव बीमारी है जिसमें हड्डियों के ऊपर की उपास्थि की परत घिस जाती है। भारत में ऑस्टियोआर्थराइटिस एक आम समस्या है। हमारी लाइफस्टाइल के कारण जोड़ों में घिसाव ज्यादा होता है। इस रोग की आरंभिक अवस्था में फिजियोथेरेपी और दवाइयों से आराम मिलता है। रोग के एडवांस्ड स्टेज में सर्जरी ही एकमात्र उपाय है। यह एक सेफ सर्जरी है सरकार के पास जो आंकड़े हैं उसके मुताबिक हर साल एक से डेढ़ लाख लोग ऑपरेशन के जरिए घुटने बदलवाते हैं।
🩸 आरोग्य संजीवनी 💊
(कल का शेष)
6 महीने का पूरा कोर्स होता है ।आजवाईन (देसी) – किलो, गाजर के बीज 5 ग्राम, लौंग 5 ग्राम, फिटकिरी 1 ग्राम, जावित्री 10 ग्राम, तुलसी के बीज 10 ग्राम, ऊर्दगर्की 10 ग्राम, खुरासानी आजवाईन 20 ग्राम, धुली हुई भांग 50 ग्राम (नहीं भी मिला सकते है । मिलाने पर भी विशेष नशा नहीं होता ।) चूर्ण करके बरगद की जड़ में 21 दिन दबाएँ ।
☝🏼 मात्रा – 5 ग्राम – 10 ग्राम शहद के साथ प्रातः-सांय।
केंचुआ 100 ग्राम, बकरे का मांस– 100 ग्राम, मेंढक (जो विषैला न हो । बड़े पीले) की टांगे 100 ग्राम – घोंघो का साफ़ किया मांस – 100 ग्राम, कछुए का मांस – 100 ग्राम,
इन सबको कुचलकर (पीसकर) – 10 लीटर पानी में हलकी आंच पर उबालें । जब 2 लीटर पानी बच जाये तो कपडे में निचोड़कर काढ़ा रख लें । शेष बची सिट्ठी किसी बरगद या गूलर या पाकड़ के पेड़ की जड़ में अपने अधोलिंग के एक दो बाल काटकर मिलाकर दबा दें ।
इस काढ़े में 100 ग्राम लौंग, 100 ग्राम सोंठ, 10 ग्राम जावित्री, 100 ग्राम अकरकरा, 100 ग्राम मुलेठी, 100 ग्राम आगौरी असगंध, 100 ग्राम विधारा, 100 ग्राम हरर, 100 ग्राम पोस्त की ढोंढी, 100 ग्राम धुली भांग, 50 ग्राम जायफल
इन सब को महीन पाउडर बना कर रख लें । उपर्युक्त काढ़े में 2 किलो चीनी दाल कर चाशनी बना लें । जब वो गाढ़ा होने लगे, तो इन पाउडरो को मिलाकर उतार कर अची तरह घोट कर मिलाएं ।
10-10 ग्राम की गोली बना लें या चाशनी जैम जाने पर उसे चूर्ण करके पाउडर बना कर बोतल में बंद कर लें ।
शाम में भोजन से एक घंटा पहले शौच के बाद (अवश्य जाए) एक गोली गर्म दूध के साथ लें ।
👉🏼 नोट – गर्मी अधिक हो तो, यह औषधि वर्जित है ।
लाभ – इसको लेने पर स्वयं को शांत करने और संतुष्ट करने के लिए कई स्त्रियों की जरूरत होती है । बल, वीर्य, रुकावट और रतिकाल की शक्ति सभी में जादुई परिवर्तन होता है ।
🌷 गुरु भक्ति योग 🌸
युवाओं की शक्ति से ही देश बनता और बिगड़ता है। जिस देश का युवा गुमराह कर दिया गया है वह देश को बर्बाद करने में ज्यादा समय नहीं लगाएगा। विदेशी विचारधारा और फैशन के चलते आज का युवा भटक गया है।
वासना : युवाओं को काम की भावना से दूर रहना चाहिए, क्योंकि यह प्रगति में बाधक ही नहीं जीवन बर्बाद करने की क्षमता भी रखती है। यह जीवन पर नकारात्मक असर डालती हैं और इससे वर्तमान के साथ-साथ भविष्य भी खराब हो जाता है। युवाओं का जीवन एक तपस्वी की भांति होना चाहिए।
गुस्सा : क्रोध इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है। यह व्यक्ति को बुद्धि को भ्रष्ट कर देता है। सोचने समझने की शक्ति नष्ट हो जाती है। ऐसे में निर्णय क्षमता भी खतम हो जाती है। युवाओं को क्रोध को खुद पर हावी नहीं होने देने चाहिए। उसका उपयोग करते याद होना चाहिए
सुस्ती : आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार आलस्य या सुस्ती व्यक्ति की उन्नति में बाधक है। किसी भी कार्य के प्रति आलस्य दिखाने से समय तो बर्बाद होगा ही आपकी सफलता में रुकावट भी आ जाएगी। युवाओं को आलस्य का त्याग करके हर काम सक्रिय रहते हुए अनुशासन के सात करना चाहिए, ताकि आलस्य जैसा शत्रु उनकी उन्नति में बाधा न बने।
शराब, सिगरेट और तंबाकू : नशा चाहे किसी भी चीज का हो यह युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बर्बाद कर सकता है। नशे की लत युवाओं को गलत काम करने को मजबूर कर देती है। और वे अपने साथ अपने संबंधियों को भी मुश्किल में डाल देते हैं इनसे दूर रहें।
बुरे लोगों की संगत : जो मित्र आपके सामने चिकनी-चुपड़ी बातें करता हो और पीठ पीछे आपके कार्य को बिगाड़ देता हो, उसे त्याग देने में ही भलाई है। आचार्य श्री गोपी राम कहते हैं कि वह मित्र उस बर्तन के समान है, जिसके ऊपर के हिस्से में दूध लगा है परंतु अंदर विष भरा हुआ होता है। हम कहते हैं कि संगत आदमी के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जहां अच्छे लोगों का साथ आपको सफलता के मार्ग पर ले जा सकता है, वहीं बुरे लोगों के बीच में बैठना आपके जीवन को कष्टों से भर सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी संगत सोच-समझकर चुननी चाहिए।
लापरवाही : जोश में होश खो देने के कारण कई बार नुकसान उठाना पड़ता है। किसी भी कार्य को करने में लापरवाही नहीं बरतना चाहिए। कई बार लापरवाही जीवन में बहुत भारी पड़ जाती। जिसका खामियाजा उन्हें बाद में उठाना पड़ता है। हमारे कहने के अनुसार, कोई भी काम करने से पहले किसी अनुभवी इंसान से सलाह जरूर ले लेना चाहिए और उस कार्य को सावधानीपूर्वक करना चाहिए।
लोभ : कहते हैं कि लालच बुरी बला। हम कहते हैं कि युवाओं को लालची या लोभी बनने से बचना चाहिए। यह आदत आपके लक्ष्य में बाधा उत्पन्न कर सकती है।
सज धज : श्रृंगार युवाओं को भटकाता है। साफ सुधरे बने रहना अच्छी बात है लेकिन हर समय साज-सज्जा, श्रृंगार करने वाले युवाओं का मन अध्ययन से विलग होकर अन्य कहीं भटकता रहता है। अत: युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए।
आमोद प्रमोद, मनोविनोद : मनोरंजन हमारे मन को हल्का करता है, लेकिन अनावश्यक और अति मनोरंजन नुकसानदायक है। मनोरंजन उतना ही करें जितना जरूरी हो। अधिक मनोरंजन से युवा शक्ति का ह्रास होता है। दिनभर वॉट्सप, फेसबुक, इंटरनेट, फिल्म, टिवी आदि में ही रमे रहने से जरूरी कार्य और अवसर हाथ से निकल जाते हैं।
टाइम : युवाओं को वक्त की कीमत जाननी चाहिए। जीवन में उन्हीं लोगों को लक्ष्य प्राप्त करने में सफलता प्राप्त होती है जो समय के महत्व को समझते हैं। जो समय का लाभ उठाने के लिए तैयार रहते हैं, वे ही अपने लक्ष्यों को पूरा कर पाने में सक्षम होते हैं। इसीलिए हर कार्य समय पर करें दीर्घसूत्री न बनें।
☞✺═══✺🪔🌹🪔✺═══✺☜
⚜️ प्रतिपदा तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभ फलदायिनी मानी जाती है। आज प्रतिपदा तिथि को अग्निदेव से धन प्राप्ति के लिए एक अत्यंत ही प्रभावी उपाय कर सकते हैं। इस अनुष्ठान से अग्निदेव से अद्भुत तेज प्राप्त करने के लिए भी आज का यह उपाय कर सकते हैं। साथ ही आज किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति भी इस अनुष्ठान के माध्यम से अग्निदेव से करवायी जा सकती हैं। इसके लिए आज अग्नि घर पर ही प्रज्ज्वलित करके गाय के शुद्ध देशी घी से (ॐ अग्नये नम: स्वाहा) इस मन्त्र से हवन करना चाहिये।
शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति का जन्म प्रतिपदा तिथि में होता है वह व्यक्ति अनैतिक कार्यों में संलग्न रहने वाला होता है। ऐसा व्यक्ति कानून के विरूद्ध जाकर काम करने वाला भी होता है। ऐसे लोगों को मांस मदिरा काफी पसंद होता है अर्थात ये तामसी भोजन के शौकीन होते हैं। आम तौर पर इनकी दोस्ती ऐसे लोगों से होती है जिन्हें समाज में सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा जाता अर्थात बदमाश और ग़लत काम करने वाले लोग।

Related Articles

Back to top button