बैरागढ़ मुक्ति धाम परिसर में किया गया पौधारोपण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा की ग्राम पंचायत बैरागढ़ मुक्ति धाम उपयंत्री खेम सिंह मरावी, दुर्जन सिंह सरपंच, नरेन्द्र सिंह सचिव, किशोरी अहिरवार, सहायक सचिव धमेंद्र जैन, आंगनवाड़ी सहायिका मम्मा बाई सहायक सरोज बाई, सीमा शिक्षका सरिता दाईया, ओमसिंह ग्रामीणों के द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान उपयंत्री खेम सिंह मरावी ने बताया पर्यावरण के संतुलन एवं शुद्ध वातावरण के लिए पौधारोपण जरूरी है। सरपंच नरेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें अगर आने वाली पीढ़ी को सही परिवेश और शुद्ध वातावरण देना है, तो वृक्षारोपण कर उनकी रक्षा करना बेहद जरूरी है। दुर्जन सिंह कहा प्रदूषण दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, अगर हमें पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना है तो पौधारोपण करना चाहिए, अगर पौधारोपण को एक अभियान के रूप में लें, तो निश्चित ही अपना परिवेश हरा भरा हो जाएगा।


