मध्य प्रदेश

सिलवानी नगर परिषद गैरतगंज को स्वच्छ बनाने की कर रही अपील, हुटिंग उड़ी तो चिपका सफेद पट्टी

स्वच्छता सर्वेक्षण का बजट खर्च करने बैनर पौस्टर और सामान खरीदी कर रहे अफसर, धरातल पर पसरी गदंगी
सिलवानी। इन दिनों नगर परिषद के कर्मचारी कितना गैर जिम्मेदारना रवैया अपना रहैं हैं, इसका उदाहरण बुधवार को देखने को मिला है। दरअसल स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत लोगों को जागरुक करने स्वच्छता स्लोगन के साथ फ्लेक्स लगाए जा रहे हैं। इसी तरह के कई फ्लेक्स कर्मचारियों ने नगर परिषद सिलवानी के भवन पर चिपकाएं है । जिस पर सिलवानी नगर को स्वच्छ बनाने की जगह गैरतगंज नगर को साफ स्वच्छ बनाने की अपील की जा रही है । जब फ्लेक्स लगने के बाद नगर के लोगों ने देखा ताे फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाला और जमकर परिषद के जिम्मेदार कर्मचारियों की हुटिंग उड़ाई, जिसकी जानकारी लगते ही कर्मचारियों ने अपनी गलती को सुधारने गैरतगंज शब्द पर सफेद कागज की पटटी चिपका दी ताकि किसी को गलती का पता न चल सके। दरअसल शासन से नगर परिषद और नगर पालिकाओं को नगर की साफ सफाई और सौंदर्यीकरण का लेकर अलग अलग मापदण्डों में बजट मिला है, जिसे समय सीमा में खर्च भी करना है। अफसर और कर्मचारी बजट खर्च करने बैनर पोस्टर और खरीदी कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर साफ सफाई नहीं करवा रहे हैं, ऐसे में नगर में जहां देखों वहां गदंगी के अंबार लगे हुए हैं। हालत यह है कि नियमित रुप से साफ सफाई नहीं होने के कारण अब लोग भी परेशान हो रहे हैं। कर्मचारियों पर एक्शन लेने और मॉनीटरिंग करने के लिए स्थाई सीएमओ की कमी नगर पालिका में बनी हुई है। यही बजह है कि नगर में कर्मचारी अपनी मनमर्जी के साथ सफाई व्यवस्था को लेकर काम कर रहे हैं।
गैरतगंज सीएमओ के पास है प्रभार
दरअसल पिछले दिनों नगर परिषद की दो महिला कर्मचारियों हटाने की मांग को लेकर अन्य कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे, जिसके बाद कलेक्टर ने महिला कर्मचारियों के साथ सीएमओ राजेन्द्र शर्मा को भी हटा दिया था, और सीएमओ का प्रभार गैरतगंज सीएमओ रितु मेहरा को दे दिया । तभी से प्रभारी सीएमओ के रुप में मेहरा काम कर रही हैं । यही बजह है कि कर्मचारियों ने गैरतगंज के मेटर को ही कॉपी कर फ्लेक्स छपवा लिए । बड़ी बात यह है कि फ्लेक्स देने वाले, छापने वाले, चैक करने वाले और प्राप्त करने वाले किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया । और यह फ्लेक्स जगह जगह लगा भी दिए, जिसकी सोशल मीडिया से लेकर नगर में हुटिंग उडाई जा रही है ।

Related Articles

Back to top button