MP: डॉ. मोहन कैबिनेट का गठन, 19 कैबिनेट सहित 29 मंत्रियों ने ली शपथ
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
भोपाल। सोमवार को मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार सम्पन्न हुआ । सबसे पहले कैलाश विजयवर्गीय समेत 5 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीएम डॉ. मोहन यादव और दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल राजभवन में उपस्थित रहे ।
इन्होंने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलादसिंह पटेल, राकेश सिंह, करणसिंह वर्मा, उदयप्रताप सिंह
कुंवर विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, चैतन्य काश्यप, इंदर सिंह परमार, राकेश शुक्ला, प्रद्युम्न सिंह तोमर
संपतिया उईके ने शपथ ली।
राज्य मंत्री के रूप में इन्होंने ली शपथ
कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, लखन पटेल, नारायण सिंह पंवार, गौतम टेटवाल, नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह, दिलीप अहिरवार ने मंत्री पद की शपथ ली।




