धार्मिक

सामाजिक समरसता पंचकोशी पदयात्रा

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर दादाजी धूनी वालों की नगरी से धर्म जागरण सामाजिक समरसता संघ के सदस्यों एवं अनेक धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा समरसता के तहत अनेकता में एकता सूत्र को जोड़ने एवं धार्मिक आस्था कायम रखने के लिए उद्देश्य से नर्मदा पंचकोशी पदयात्रा की जिसमें 55 सदस्यों द्वारा साईखेड़ा अंतर्गत अनघोरी नर्मदा तट से शुरू कर पांच घाटों की लगभग 25 किलोमीटर पदयात्रा की एवं पदयात्रा शुरू करने के पहले नर्मदा तट पर पूजन अर्चन कथा कर, बाद में शोकलपुर शक्कर नर्मदा संगम तट पर भी पूजन अर्चन उपरांत अंत में अनघोरी तट पर पूजन अर्चन महा आरती कर यात्रा समाप्त की। इस यात्रा में बच्चे जवान बूढ़े सभी मां नर्मदा का जयकारा लगाते हुए नर्मदा किनारे पगडंडी रास्तों पत्थर, चट्टानों ऊबर खाबर रास्तों से निकलते हुए मन में उमंग उत्साह एवं धर्म की आस्था लिए परिक्रमा पूर्ण की ।

Related Articles

Back to top button