धार्मिक
श्री अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ

सिलवानी। श्री अनगढ़ हनुमान मंदिर समिति, बजरंग चौराहा सिलवानी में गुरुवार से श्री अखण्ड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित संजय शास्त्री द्वारा विधिविधान से पूजा-अर्चना एवं पाठ के साथ किया गया।
यह अखण्ड रामायण पाठ नगर की सुख-समृद्धि और शांति की कामना के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। आयोजन स्थल पर भक्तों की उपस्थिति रही और पूरे वातावरण में धार्मिक भक्ति एवं श्रद्धा का माहौल बना रहा।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि पाठ के समापन पर हवन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

