धार्मिक

21 अक्टूबर 2022 को है रमा एकादशी व्रत? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त, पारण समय और महत्व

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
●★᭄ॐ नमः श्री हरि नम: ★᭄●
🔮 21 अक्टूबर 2022 को है रमा एकादशी व्रत? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त, पारण समय और महत्व

हिंदू कैलेंडर के आधार पर रमा एकादशी का व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने का विधान है. रमा एकादशी का व्रत करने से ब्रह्म हत्या सहित अनेक प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं. जो भी व्यक्ति रमा एकादशी व्रत की कथा को पढ़ता या सुनता है, उसके भी पाप मिट जाते हैं. इस व्रत को करने वाला व्यक्ति मृत्यु के बाद विष्णु लोक में स्थान प्राप्त करता है. जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से कि रमा एकादशी व्रत कब है और पूजा मुहूर्त एवं पारण समय क्या है?
📜 रमा एकादशी 2022 तिथि
हिन्दु पंचाग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 20 अक्टूबर दिन गुरुवार को शाम 04 बजकर 04 मिनट से शुरू होगी और यह तिथि अगले दिन 21 अक्टूबर शुक्रवार को शाम 05 बजकर 22 मिट तक मान्य रहेगी. अब उदयातिथि को देखा जाए तो 21 अक्टूबर को प्राप्त हो रही है, इसलिए रमा एकादशी का व्रत 21 अक्टूबर को रखा जाएगा ।
⚛️ रमा एकादशी 2022 पूजा मुहूर्त
रमा एकादशी के दिन प्रात:काल से ही शुक्ल योग प्रारंभ हो रहा है, जो शाम 05 बजकर 48 मिनट तक है. उसके बाद से ब्रह्म योग प्रारंभ हो जाएगा. ये दोनों ही योग पूजा पाठ के लिए शुभ हैं. रमा एकादशी व्रत की पूजा करने का श्रेष्ठ मुहूर्त प्रात: 07 बजकर 50 मिनट से सुबह 09 बजकर 15 मिनट तक है. यह लाभ उन्नति प्रदान करने वाला मुहूर्त है।
उसके बाद सुबह 09 बजकर 15 मिनट से सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त है. आप इन दोनों ही मुहूर्त में पूजा करते हैं तो आपके लिए लाभकारी है. आपका कल्याण होगा।
💧 रमा एकादशी 2022 पारण समय
जो लोग 21 अक्टूबर को रमा एकादशी व्रत रखेंगे, वे व्रत का पारण अलगे दिन 22 अक्टूबर शनिवार को प्रात: 06 बजकर 26 मिनट से कर सकते हैं. पारण समाप्ति का समय उस दिन 08 बजकर 42 मिनट पर है. आपको इस बीच पारण कर लेना चाहिए. इस दिन द्वादशी तिथि का समापन शाम 06 बजकर 02 मिनट पर है।
🚩 रमा एकादशी व्रत का महत्व
जब युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से कार्तिक कृष्ण एकादशी व्रत के महात्म को बताने को कहा, तब श्रीकृष्ण ने कहा कि इस व्रत को रमा एकादशी के नाम से जानते हैं. जो भी इस व्रत को करता है, उसके पाप मिट जाते हैं और वह मृत्यु के बाद श्रीहरि के लोक में स्थान पाता है.
📖 रमा एकादशी की कहानी क्या है?
मुचुकुंडा नाम का एक राजा था जिसकी चंद्रभागा नाम की एक बेटी थी। उसकी शादी राजा चन्द्रसेन के पुत्र शोभन से हुई थी। राजा मुचुकुंडा भगवान विष्णु के भक्त थे और उन्होंने अपने राज्य के सभी व्यक्तियों को रमा एकादशी के उपवास का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया था। चंद्रभागा अपने बचपन से रमा एकादशी व्रत रखती थीं।
एक बार जब उसके पति राजकुमार शोभन कृष्ण पक्ष के समय राजा मुचुकुंडा के राज्य में उपस्थित थे और यह रमा एकादशी उपवास का दिन था। अतः, उसे भी उस दिन उपवास का पालन जरूरी था। शोभन अपने बीमार और कमजोर स्वास्थ्य के कारण उपवास नहीं कर पाए। चंद्रभागा ने अपने पति से किसी अन्य जगह जाने के लिए कहा क्योंकि अगर वह यहां रहेंगे, तो उन्हें यह अनुष्ठान करना होगा। लेकिन, शोभन ने कहा कि वह वहां ही रहेगा और रमा एकादशी का उपवास भी रखेगा, चलो देखते हैं क्या होता है।
चूंकि शोभन कमजोर था, अतः प्यास और भूख के कारण, आधी रात को उसकी मृत्यु हो गई। लेकिन रमा एकादशी उपवास को करने से प्राप्त गुणों के कारण, राजकुमार को स्वर्ग में जगह मिली और एक अद्वितीय और महान साम्राज्य प्राप्त किया। लेकिन इस कारणवश कि उससे जबरदस्ती उपवास कराया जा रहा था, राज्य अदृश्य था। एक बार मुचुकुंडा साम्राज्य से एक ब्राह्मण बाहर निकला, और उसने शोभन और उसके राज्य को देखा। राजकुमार ने सभी घटनाओं को ब्राह्मण को बताया और अपनी पत्नी, चंद्रभागा को सबकुछ बताने के लिए कहा। ब्राह्मण वापस लौटे और राजकुमार की पत्नी को सब कुछ बताया। कई रमा एकादशी व्रतों का पालन करने के कारण चंद्रभागा द्वारा प्राप्त लाभ और योग्यता के कारण, चंद्रभागा ने अपने दिव्य आशीर्वादों के साथ साम्राज्य को वास्तविकता में बदल दिया और दोनों ने हमेशा के लिए राज्य बनाया और एक दिव्य और आनंदमय जीवन जीना शुरू कर दिया।

Related Articles

Back to top button