मध्य प्रदेश

सड़क पर पड़े घायल की मदद करें : एसपी पंकज कुमार पांडे

नगर ग्राम रक्षा समिति सदस्यों का सम्मेलन
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों बाड़ी सम्मेलन में हुए शामिल नगर तथा ग्राम रक्षा समिति सदस्यों का मंगलवार को सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें देवरी, उदयपुरा, बाड़ी, बरेली, सुल्तानपुर के सैकड़ो सदस्य मौजूद रहे कार्यक्रम में सबसे पहले एसपी पंकज कुमार पांडे ने कहा कि रक्षा समिति के सदस्य गणेश उत्सव नवरात्र में सहयोग करते हैं मगर इसके अलावा भी आप लोगों को जागरूक होना है और दूसरों को भी जागरूक करना है यदि हम सड़क पर जा रहे हैं और किसी का एक्सीडेंट हुआ है कोई घायल सड़क पर पड़ा है हम यह सोच कर निकल जाते हैं कि कौन मुश्किल में पड़े यदि घायल को अस्पताल ले जाएंगे तो पुलिस में कौन गवाही देगा फिर अदालत के चक्कर लगाएगा इसलिए हम घायल की मदद नहीं करते लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश में साफ कहा है कि घायल की मदद करने वाला यदि अपना नाम गवाही में नहीं लिखवाता तो पुलिस उसका नाम नहीं लिख सकती एमपी ने ऑनलाइन ठगी के बारे में सचेत करते हुए कहा कि अपने ओटीपी किसी को ना दें आखिरी में एमपी में सभी ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button