साहब मेरी बीबी ढूंढ़कर लाओ, युवक थाने पहुँचा
रिपोर्टर : शरद शर्मा
बेगमगंज। सुबह मजदूरी करने गया युवक शाम को घर पहुंचा तो बीबी गायब मिली बच्चा रोता हुआ देख पति उसे ढूंढ़ने यहां वहां गया लेकिन कहीं नहीं मिलने पर बुधवार को पुलिस थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई।
तहसील क्षेत्र के ग्राम खजुरिया बग. में निवास करने वाले मजदूर की महिला अपने परिवार को छोडकर बिना बताए कहीं चली गई। जिसका पति थाने पहुंचा और रोता हुआ पुलिस से बोला साहब मेरी बीबी छोडकर चली गई है ढूंडकर लाओ।
जानकारी अनुसार थाना बेगमगंज क्षेत्र के ग्राम खजुरिया बरामद गढी निवासी शिवनारायणपुर रजक पिता बाबूलाल रजक सुबह मजदूरी करने निकल गया। शाम को जब घर लौटा तो उसकी पत्नि घर नहीं मिली और पुत्र कार्तिकेय अकेला था औ रो रहा था फिर आस पास गॉव में देखा लेकिन कहीं पर नहीं मिली। रात को पत्नि का फोन आया कि मुझे कुछ लोग जबरदस्ती उठा लाए है बेटा घर पर अकेला है ख्याल रखना।
बुधवार को शिवनारायण रजक फरियाद लेकर बेगमगंज थाना पहुंचा और आवेदन देकर बोला साहब बच्चा रोता है पुलिस से बीबी को ढूंडकर लाओ। पुलिस ने फरियादी का आवेदन लेकर जांच में ले लिया है और महिला की तलाष शुरू कर दी है।



