राशि निकाली और कार्य नहीं किया, रोजगार गारंटी में का बड़ा घोटाला
ग्रामीणों ने की एसडीएम से शिकायत
सिलवानी । सिलवानी जनपद पंचायत मुख्यायल के समीप ग्राम पंचायत चिचोली में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है।
ग्राम पंचायत चिचोली के शिकायतकर्ता ने बताया है कि हमारे खेत में तालाब खुदा नहीं और राशि आहरण कर ली गई है।
ग्राम पंचायत चिचोली के ग्राम कुंवर पिपरिया में 8 हितग्राहियों के नाम से फर्जी तरीके से राशि का आहरण किया गया है, जिनमे 1 बलवंत सिंह, 2 ताराबाई पत्नी हरिराम, 3 राजा पिता संतोष, 4 कविताबाई पत्नी संतोष, 5 गोविंदसिंह पिता लालचंद, 6 नरेश पिता भगवतसिंह, 7 भागीरथ पिता कमलेश सिंह, 8 राघवेंद्र पिता ब्रजकिशोर इन सभी हितग्राहियों के नाम से राशि का आहरण किया गया।
चेक डैम, मेढ़ बंधान, नाडेप, सांसद निधि से 10 लाख रुपये की कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य भी नहीं किया गया और राशि आहरण कर ली गई हैं। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुँचकर एसडीएम रवीश श्रीवास्तव से करते हुए समस्त कार्यो की जांच कर वैधानिक कार्यवाही की मांग की है।



