मध्य प्रदेश

महाकाल लोक के लोकार्पण के उपलक्ष्य में निकाली प्रभात फेरी

व्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। महाकाल की नगरी उज्जैन में मन्दिर के नजदीक मध्य प्रदेश सरकार ने महाकाल लोक का निर्माण कराया है। महाकाल लोक के निर्माण से मंदिर का कुल क्षेत्रफल वर्तमान में 2.82 हेक्टेयर से बढ़कर 20 हेक्टेयर से भी अधिक हो गया है। महाकाल लोक में कला और अध्यात्म का अनोखा मिश्रण दिखाई देगा । यहां भगवान शिव के साथ-साथ उनके पूरे परिवार की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। श्री महाकाल लोक के लोकार्पण की गूंज विदेश में भी सुनाई देगी। भाजपा के विदेश संपर्क विभाग ने यूएसए, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूके, यूएई, कनाडा, हालैंड, कुवैत सहित 40 देश के एनआरआइ को लोकार्पण कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था की है। मध्य प्रदेश भाजपा ने इन एनआरआइ को कार्यक्रम की लाइव लिंक भेजी है। इतना ही नहीं, विदेश के मंदिरों में लोकार्पण के अवसर पर मनेगा उत्सव, मंदिरों में दीप जलाए जाएंगे। कार्यक्रम भी बड़ी स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है। इसी उद्देश्य को लेकर आज हम सभी ने दशहरे मैदान से लेकर शिवालय मंदिर तक प्रभात फेरी निकालकर पूजा अर्चना की है। और माता मंदिर टेकरी पर सुंदरकांड का आयोजन भी किया गया।
नपा अध्यक्ष संदीप लोधी ने उक्त बात प्रभात फेरियों के समापन अवसर पर व्यक्त की। इसके साथ ही शाम 6 बजे माता मंदिर टेकरी पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण का आनंद भी लोगों ने लिया इसी अवसर पर मंदिरों के पुजारियों और ब्राह्मणों का सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया ।
प्रभात फेरी सहित सभी कार्यक्रमों में नपा अध्यक्ष संदीप लोधी,भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल साहू, सुरेश ताम्रकार , राकेश भार्गव, डॉ जितेंद्र तोमर, प्रभु सेन, सालगराम नेमा,हरि लोधी, नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह घोषी, पार्षद अजय सिंह जाट , सत्यजीत दुबे , ओमकार यादव, लोकराज ठाकुर, रवि रावत,अशोक श्रीवास्तव , सतीश सक्सेना, पुरुषोत्तम कुशवाहा, सुनील राठौर, राम गोपाल नेमा, शंकर लाल रजक, शिव प्रसाद सहित अनेक लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button