भाजपा की होगी नगर परिषद सिलवानी, कौन बनेगा अध्यक्ष ? घमासान होने के आसार

मृगांचल एक्सप्रेस का एक्जिट पोल
मृगांचल एक्सप्रेस की टीम ने किया था मतदान के दिन वोटरो से सर्वे
सिलवानी। 6 जुलाई को प्रथम चरण में सम्पन्न हुये नगर परिषद सिलवानी के पार्षदों के मतदान के दौरान मृगांचल एक्सप्रेस की पांच टीमों ने नगर परिषद के 15 वार्डो की 23 मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के मतदान के पष्चात अलग अलग चर्चा कर उनकी राय जानी थी। जिसमें मतदाताओं के रूख से नगर परिषद सिलवानी में भाजपा को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। मृगांचल एक्सप्रेस की पांच टीमों के सर्वे के बाद औसत सीटों का बंटवारा किया गया जिसमें भाजपा के 8 वार्डों में पार्षद, कांग्रेस 3 से 4 वार्ड और निर्दलीय 3 से 4 वार्डो में पार्षद निर्वाचित होने की अनुमान है।
मृगांचल एक्सप्रेस की पहली टीम के सर्वे अनुसार भाजपा के 7 वार्ड, कांग्रेस 4 वार्ड और निर्दलीय 4 में निर्वाचित होंगे।
मृगांचल एक्सप्रेस की दूसरी टीम के सर्वे भाजपा के 8 वार्ड, कांग्रेस 4 वार्ड और निर्दलीय 3 में निर्वाचित होने का अनुमान लगाया गया है।
मृगांचल एक्सप्रेस की तीसरी टीम के मतदाताओं के रूख अनुसार भाजपा के 9 वार्ड, कांग्रेस 4 वार्ड और निर्दलीय 2 में निर्वाचित हो सकते है।
मृगांचल एक्सप्रेस की चौथी टीम के सर्वे अनुसार भाजपा के 6 वार्ड, कांग्रेस 4 वार्ड और निर्दलीय 5 में निर्वाचित होगे।
मृगांचल एक्सप्रेस की पांचवी टीम के सर्वे अनुसार भाजपा के 10 वार्ड, कांग्रेस 3 वार्ड और निर्दलीय 2 में निर्वाचित होंगे।
मृगांचल एक्सप्रेस की टीमों ने मतदाताओं के विभिन्न आयु वर्ग, नव मतदाता, महिला मतदाता, वृद्ध मतदाता और जातिगत समीकरणों पर चर्चा की। मतदाताओं ने बताया कि उन्होेंने केन्द्र की मोदी सरकार और षिवराज सरकार के चेहरे को देखते हुये कमल के फूल का बटन दबाया है तो कुछ का कहना है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ को देखते हुये मतदान किया है। वहीं पिछली नगर परिषद के कार्यकाल की कई मतदाताओं ने बुराई करते हुये विपक्ष मतदान किया है। वहीं कुछ मतदाताओं ने भाजपा के पार्षद प्रत्याषियों के चयन पर प्रष्न उठाते हुये कांग्रेस और निर्दलीय को चुनना मुनासिब समझा है। वही क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला सहित पूरी भाजपा की टीम ने नगर के सभी 15 वार्डो में बैठक एवं मतदातओं से जनसम्पर्क कर भाजपा पार्षदों को जिताने का आग्रह किया था। अब देखना यह है कि भाजपा को कितने वार्डो में सफलता मिलती है। दूसरी ओर पूर्व विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पटेल ने भी नगर की गली गली घूमकर कांग्रेस के पार्षदो को जिताने में कोई कसर नही छोड़ी।
अब देखना यह है कि नगर परिषद सिलवानी का अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित होने से कई महिला पार्षद दावेदार है। किस महिला के सिर बंधेगा अध्यक्ष पद का ताज यह भविष्य के गर्त में है। चुनाव आचार संहिता के कारण एक्जिट पोल को दूसरे चरण के मतदान के बाद जारी किया जा रहा है।




