कुंडलपुर पहुंचे जैन धर्मालंबी

बेगमगंज । सकल दिगंबर जैन समाज बेगमगंज से कुंडलपुर पहुंचें जैन धर्मालंबियों मुनि समता सागर महाराज जी के दीक्षा दिवस में हुए शामिल।
मुनि 108 समता सागर जी के दीक्षा दिवस के उपलक्ष में सर्वप्रथम बड़े बाबा का सोने की कलश द्वारा अभिषेक और शांति धारा हुई।
जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।।महाराज श्री के प्रवचन हुए सभी की सुख समृद्धि की कामना की और मुनि श्री आहार के लिए निकले जिसमें बेगमगंज से जो श्रद्धालु पहुंचे उन्होंने सर्वप्रथम रीता – मयंक सिंघई, सपना -रानू बिलहरा, नीलम विमल जैन, दीपेश रजपुरा, रीना -निलेश जैन आदि लोगों ने महाराज श्री को आहार दान किए। आहारदान का एक अलग ही महत्व होता है और हर व्यक्ति को आहार दान देना चाहिए दोपहर 2 बजे महाराज श्री का दीक्षा दिवस मनाया गया।
जिसमें सर्वप्रथम मंगलाचरण हुआ मंगलाचरण के बाद आचार्य श्री की पूजा हुई पूजा के बाद कुंडलपुर कमेटी द्वारा मुनि श्री के संघ के सानिध्य में सभी का सम्मान हुआ ।
महाराज श्री ने सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। मयंक सिंघई, रानू बिलहरा, विमल पिपरिया ने कुंडलपुर कमेटी सहित सभी का आभार व्यक्त किया।



