प्रांतीय विज्ञान मेले के विजेता भैयाओं का सम्मान

सिलवानी। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर सिलवानी में विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव अशोक शुक्ला द्वारा प्रांतीय विज्ञान मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता रहे विद्यालय के भैयाओं का सम्मान किया गया।
प्रांतीय विज्ञान मेले में विद्यालय के भैयाओं ने विज्ञान के क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर सचिव अशोक शुक्ला ने विजेता भैयाओं को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विज्ञान के प्रति उनकी रुचि और प्रतिभा की सराहना की।
विद्यालय के प्राचार्य बिपिन बिहारी राजपूत ने भी विजेता भैयाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि भैयाओं की मेहनत, मार्गदर्शक आचार्यों के प्रयास एवं विद्यालय परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी भैयाओं को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के आचार्यगण एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।



