धार्मिक
अखाडा के प्रदर्शनों के साथ निकला दुर्गा प्रतिमाओ का चल समारोह

दशहरा मैदान में हुआ रावण दहन
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । विजयादशमी के शुभ अवसर पर परम्परागत विशाल चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया इसमे अखाडा के हैरतअंगेज करतवो के बीच चल समारोह जुलूस मे मां महाकाली सहित अन्य दुर्गा प्रतिमाओ की झांकी शामिल की गई सभी झांकी इतवारा बाजार दशहरा मेदान मे पहुंची जहां पर र्श्रीपवनसुत, बजरंग, आजाद, धरमवीर आदि अखाडो के हैरत अंगेज करतवो का प्रर्दशन किया गया जिसे देखने नगर व आसपास के गांवों से हजारो की सख्या मे लोग दशहरा मैदान व अन्य अखाडा स्थलो पर उमड पडे। अंत मे रावण दहन किया गया।


