तेज रफ्तार बस ने बाइक को रौंदा, पिता पुत्र की मौत, पत्नी और पुत्र घायल

घटना इतनी हृदय विदारक कि मासूम बच्चे का सिर धड़ से अलग हुआ
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले की बेगमगंज में रफ्तार का कहर फिर सामने आया जहां पूरन आदिवासी नामक युवक अपनी पत्नी संध्या और दो बच्चों के साथ बाइक से अपनी ससुराल ग्राम आलमपुर से अपने घर काला पाठा जा रहा था
की ग्राम बर्री पर शक्ति ट्रेवल्स की बस जो सागर से भोपाल जा रही थी ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे पूरन आदिवासी और उसके तीन-चार वर्ष के मासूम बच्चे राउत की दर्दनाक मौत हो गई बच्चे का सर धड़ से अलग हो गया जबकि पत्नी संध्या बाई 25 साल और उसका 5 साल का बेटा डब्बू घायल हो गए जिनका उपचार सिविल अस्पताल बेगमगंज में किया जा रहा है। सूचना पर डायल 112 और पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव को मर्चुरी भवन और बस को जप्त करके थाने में खड़ा किया गया है।
आपको बता दें कि जब से रायसेन से राहतगढ़ तक के मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ है तब से दर्जनों घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिसमें कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं।



