मध्य प्रदेश

संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में मातृ पितृ सम्मान समारोह संपन्न

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । बसंत पंचमी के पुनीत पावन पर्व पर स्थानीय संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में माता-पिता का सम्मान समारोह और विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता पटल पर सभी अभिभावकों के हस्ताक्षर कराए गए आयोजित मंचीय कार्यकृम जिसमें सर्वप्रथम वेलकम गीत के माध्यम से स्कूल में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात मां सरस्वती की पूजन एवं कक्षा 8 की बच्चियों ने संस्कृत गीत का गायन किया । स्कूल के के प्राचार्य विवेक जैन ने भाषण में बतलाया की माता-पिता बच्चो के लिए कल्पवृक्ष के समान होते हैं जो बचपन से लेकर बड़े होने तक हर जरूरत की पूर्ति करते हैं उनकी खुशियों के लिए सर्वस्व समर्पण करते हैं एवं अच्छे संस्कार एवं शिक्षा देने के लिए सदा प्रयासरत रहते हैं ।
नर्सरी से यू के जी के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सुंदर डांस किया कक्षा 1 से आठवीं के बच्चों के द्वारा भाषण नृत्य एवं नाटक की प्रस्तुति दी गई संस्कार स्कूल के मैनेजर मनोज गुरु के द्वारा संस्कार स्कूल में होने वाली गतिविधियों एवं निरंतर बच्चों की शिक्षा में प्रगति के बारे में समस्त अभिभावकों को बताया इस कार्यक्रम का संचालन स्कूल की शिक्षिका स्मृति करण एवं ज्योति सेन के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत बच्चों ने माता-पिता के चरणों में बैठकर उनका फूल माला पहनकर आरती की थाली से उनकी पूजन की गई बच्चों ने ग्रीटिंग कार्ड अपनी माता-पिता को भेंट किये एवं उनके समक्ष यह संकल्प लिया कि हम अपने माता-पिता की सदा आज्ञा मानेंगे एवं उनकी जीवन भर सेवा करेंगे संस्कार इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य विवेक जैन के द्वारा सभी अभिभावकों को ससम्मान भेट प्रदान की गई।

Related Articles

Back to top button