मध्य प्रदेश

विद्युत कंपनी का सख़्त अभियान, हरई सिंगौरगढ़ में 1.25 लाख की बकाया राशि पर 15 कनेक्शन काटे

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । तेजगढ़ विद्युत कंपनी के अंतर्गत ग्राम हरई सिंगौरगढ़ में राजस्व वसूली एवं विद्युत चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य बकायादार उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली सुनिश्चित करना एवं अवैध विद्युत उपयोग पर नियंत्रण करना रहा।
अभियान के दौरान उपभोक्ता मथुरा प्रसाद पिता वेनी प्रसाद विश्वकर्मा, निवासी दमोह रोड, के विरुद्ध विद्युत देयक की बकाया राशि ₹20,247 पाई गई। जांच के दौरान उनके परिसर में वेल्डिंग एवं पंचर की दुकान में उपयोग किया जा रहा एक कंप्रेसर जप्त करने की कार्यवाही की गई।
इसके अतिरिक्त, विद्युत कंपनी की टीम द्वारा ग्राम में घर-घर जाकर बकायादार उपभोक्ताओं से संपर्क किया गया और उनसे शीघ्र विद्युत देयकों का भुगतान करने के लिए कहा गया।
अभियान के अंतर्गत बड़े बकायादार लगभग 15 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन, जो सीधे विद्युत पोल से जुड़े हुए थे, विच्छेदन की कार्यवाही की गई। इन उपभोक्ताओं पर कुल बकाया राशि लगभग ₹1.25 लाख पाई गई।
विद्युत कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे समय पर अपने विद्युत देयकों का भुगतान करें, अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी।
इस अभियान में जेई शिवदयाल अहिरवार, प्रेमसिंह लोधी, खज्जी सिंह, बटनसिंह, पंकज तिवारी, गणेश यादव एवं धर्म सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button