खेल

विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगिता का जनप्रतिनिधियों ने रैबिन काटकर किया शुभारंभ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी स्थित श्रीराम बाग स्टेडियम में विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगिता का जनप्रतिनिधियों ने रैबिन काटकर शुभारंभ किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ में भाजपा जिला मंत्री डॉक्टर प्रशांत राय, सरपंच पंचों संतोष कुमार, मंडल मंत्री सोनल मिश्रा, प्रिंसिपल रतिराम अहिरवार, संतोष काछी, सौरभ सेन आदि मौजूद रहे।
पहला मैच टिकरिया ( बघराजी ) और झिरमिला के बीच 12 12 ओवरों का खेला । झिरमिल की पूरी टीम सिर्फ 48 रन ही बना सकी। जवाबी पारी में टिकरिया ने 50 रन 8 ओवर बनाकर मैच जीत लिया ।
भाजपा जिला मंत्री डॉक्टर प्रशांत राय ने बताया ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के लिए विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष होता है ।
इस दौरान सतीश काछी, रजनीश दहिया अमहेटा, रिंकू राय, प्रवीण काछी अतरसुमा, बैजू दाहिया, सोशल मीडिया प्रभारी धीरज जैन, रोहित दहिया की मौजूदगी रही है।

Related Articles

Back to top button