कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्रा खुशी कुशवाहा सम्मानित

सिलवानी। कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली कु. खुशी कुशवाहा को सिविल अस्पताल प्रांगण में आयोजित जनकल्याण शिविर में सम्मानित किया गया। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने छात्रा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कु. खुशी कुशवाहा ब्रजलाल कुशवाहा की पुत्री हैं। उन्होंने कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक अर्जित कर परिवार, विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने और मेहनत करने की प्रेरणा देता है।
हमारी केंद्र राज्य सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को अनेकों योजनाएं चलाई जा रही है उन्हीं योजना के अंतर्गत मेधावी छात्रा को स्कूटी भी प्रदान की जाएगी। यह सम्मान न केवल खुशी कुशवाहा की उपलब्धि का गौरव है, बल्कि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष तरूवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता विभोर नायक, नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, मोनू मतांबर, संजय मस्ताना, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश राय, पाषर्द प्रदीप कुशवाहा लखन चंदेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



