मध्य प्रदेश

अमन आदिवासी ड्राइवर 6 दिन से लापता, गुम इंसान कायम

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । गढ़ोईपुर मोहल्ले में किराए के मकान में निवास कर ड्राइवरी का काम करने वाले अमन आदिवासी 27 जुलाई की शाम से लापता हो गए हैं सभी जगह तलाश करने पर जब कहीं पता नहीं चला तो उनकी पत्नी द्वारा गुम इंसान कायम कराया है। वैसे अमन आदिवासी पुत्र महेश आदिवासी मूल रूप से ग्राम सागई जिला विदिशा के रहने वाले हैं। अस्थाई रूप से कई दिनों से गढ़ोईपुर मोहल्ले में निवास कर रहे हैं।
थाना प्रभारी राजीव उईके ने लोगों से आव्हान किया है कि यदि अमन आदिवासी की कोई सूचना किसी को प्राप्त हो तो वह थाना बेगमगंज को जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें तलाशने में मदद करें।

Related Articles

Back to top button