धार्मिक

धूमधाम से मनी महावीर जयंती शहर में निकली शोभायात्रा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जैन समाज का महत्वपूर्ण महावीर जयंती का पर्व शहर में परंपरागत रूप से बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। दिगंबर जैन बड़ा मंदिर से शोभायात्रा निकल गई जो कबीट चौराहा, गांधी बाजार, पुराना बस स्टैंड, सागर रोड, नया बस स्टैंड धर्म चक्र से होती हुई मंदिर पहुंची जहां महावीर स्वामी का अभिषेक एवं शांति धारा की गई।
शोभा यात्रा में कन्याओं ने जमकर गरबा खेला, युवक हाथों में धर्म ध्वजा लिए हुए जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।
विभिन्न स्थानों पर समाज बंधुओ द्वारा शोभायात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया जाकर यात्रा में शामिल महिला पुरुष बच्चों के लिए स्वल्पाहार, शीतल जल, शरबत आदि पिलाते देख गए वही मंदिर में श्री जी के पहुंचने पर महिलाओं ने चंवर झूला कर उनकी अगवानी की शोभा यात्रा में सभी महिलाएं इंद्राणी का रूप धरकर पीले वस्त्रों में निकली वही चांदी की पालकी में श्री जी को विराजमान कर ढोल नगाड़ों के साथ महावीर स्वामी को नगर भ्रमण कराया गया स्थान स्थान पर सामाजिक संस्थाओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया पूजा अर्चना की। मंदिर में दिनभर और रात्रि के समय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें धर्म प्रेमी बंधुओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
महावीर जयंती जैन धर्म के संस्थापक के जन्म उत्सव के रूप में मनाई जाती है। इस शुभ पल का इंतजार जैन समुदाय के लोग बेसब्री के साथ करते हैं। यह दिन जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की शिक्षाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए मनाया जाता है। यह पर्व हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को जैन अनुयायी द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
शोभा यात्रा में विशेष रूप से जैन समाज अध्यक्ष अक्षय जैन सर्राफ, जिला जैन परिषद के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन, चक्रेश जैन, शिखर चंद जैन, राजकुमार जैन प्रिंस, देवेंद्र जैन, मयंक जैन सिंघई, विमल जैन, संतोष कुमार जैन, जिनेश जैन, जय कुमार जैन, मुन्ना समैया, निक्की जैन, दीपक जैन आदि व्यवस्थाएं करते नजर आए।

Related Articles

Back to top button